1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना, एक्टर ने फोटो शेयर की

बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना, एक्टर ने फोटो शेयर की

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2020 07:44 pm IST,  Updated : May 30, 2020 10:56 am IST

ऋतिक रोशन की खूबसूरत चचेरी बहन पश्मीना बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार है। जानिए ऋति ने पश्मीना के लिए क्या कहा।

hrithik roshan cousin sister pashmina roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन की कजिन सिस्टर पश्मिना जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करेंगी Image Source : INSTAGRAM: @HRITHIKROSHAN

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं और ऋतिक ने इस नवोदित अभिनेत्री के लिए कुछ प्रेरणादायक शब्द दोहराए। पश्मीना ऋतिक के चाचा और मशहूर म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन की बेटी हैं।

ऋतिक लिखते हैं, "तुम पर बेहद गर्व है पश्मीना। तुम एक बेहद ही खास इंसान हो और तुममें असाधारण प्रतिभा है। तुम अपने व्यक्तित्व व गर्मजोशी भरे व्यवहार से जहां भी जाती हो, उस जगह को रोशन कर देती हो। कभी-कभार मुझे आश्चर्य होता है कि तुम्हारे अंदर यह मैजिक आया कहां से, लेकिन अधिकतर समय मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने तुम्हें हमारे परिवार में शामिल किया।"

पश्मीना के पास रंगमंच पर काम करने का अनुभव रहा है। वह 'द जेफ गोल्डबर्ग द्वारा द एम्पोर्टन्स ऑफ बीइंग अर्नेस्ट' के प्रोडक्शन में भी काम कर चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन