1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने ऋषि कपूर की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट- 'आप जैसा अभिनेता कभी नहीं होगा...'

ऋतिक रोशन ने ऋषि कपूर की याद में लिखा इमोशनल पोस्ट- 'आप जैसा अभिनेता कभी नहीं होगा...'

 Published : May 01, 2020 08:27 pm IST,  Updated : May 01, 2020 08:36 pm IST

ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री स्तब्ध है।

Hrithik Roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन ने शेयर की ये तस्वीर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद किया है। उन्होंने ऋषि और उनकी नीतू कपूर संग अपनी फोटो शेयर की है और उनके साथ जुड़ी यादों को फैंस के साथ साझा किया है।

ऋतिक रोशन ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'यहां तक की आपके प्यार में इतनी ऊर्जा थी कि जब भी आप कॉल करते थे, मैं अटेंशन में खड़ा हो जाता था। मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में कभी ऐसा किया है। पापा हर बार कॉल करके कहते थे, चिंटू अंकल ने अभी तुम्हारी मूवी देखी है और वो फन कर रहे हैं। मैं तुरंत उठ जाता था, दिल मचलता था और कमरे में इधर-उधर घूमना शुरू कर देता था।'

एक्टर ने ऋषि कपूर को याद करते हुए आगे लिखा, 'आपने मुझे कमजोर समय में मुझे ताकत दी। ये सोचना ही बहुत अद्भुत था कि ऋषि कपूर ने मेरा काम पसंद किया। इससे मुझे खुद पर भरोसा करना आया। मेरी गलतियां बताने के लिए, समर्थन और प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद। आपके जैसा अभिनेता या इंसान कभी नहीं होगा। मेरे बचपन में शामिल होने के लिए धन्यवाद। मेहनत की अहमियत समझाने के लिए धन्यवाद। आपको बहुत याद करेंगे।'

गौरतलब है कि सेहत में दिक्कत के बाद ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्होंने 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन