1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजैन खान ने शेयर किया इंटीरियर डेकोरेशन करते हुए वीडियो, ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट

सुजैन खान ने शेयर किया इंटीरियर डेकोरेशन करते हुए वीडियो, ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट

 Published : Jan 31, 2021 01:15 pm IST,  Updated : Jan 31, 2021 01:15 pm IST

सुजैन खान ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह इंटीरियर डेकोरेशन में करते हुए नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में ऋतिक रोशन ने कमेंट किया है।

सुजैन खान ने शेयर किया इंटीरियर डेकोरेशन करते हुए वीडियो, ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट- India TV Hindi
सुजैन खान ने शेयर किया इंटीरियर डेकोरेशन करते हुए वीडियो, ऋतिक रोशन ने किया ये कमेंट Image Source : INSTAGRAM/SUZKR

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान इस समय एक्टिंग की दुनिया से कोसों दूर है लेकिन इंटीरियर डिजाइनर के रूप में जानी जाती हैं। यह कपल अलग हो चुका है लेकिन यह दोनों काफी अच्छे दोस्त है। हाल में ही सुजैन ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें ऋितिक रोशन उनकी तारीफ करते हुए नजर आए। 

सुजैन खान अपने काम से जुड़ी वीडियो अधिकतर सोशल मीडिया में शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह डेकोरेशन करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुजैन ने लिखा, 'जब ग्लैड‍िएटर्स वर्क खेल की तरह लगने लगे'। 

अनन्या पांडे मालदीव के इंफिनिटी पूल में चिल करती आईं नजर, वीडियो शेयर कर फैंस से किया ये प्रॉमिस

इस वीडियों में ऋतिक रोशन के अलावा कई अन्य सेलिब्रेटी ने भी कमेंट किया। ऋतिक रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अमेजिंग'। 

वहीं बिपाशा बसु, सोनाली बेंद्रे, कुणाल कपूर, एकता कपूर सहित कई सेलेब्स ने कमेंट करते हुए सुजैन की काफी तारीफ की। 

वरुण धवन शादी के बाद पत्नी नताशा के साथ नए घर में हुए शिफ्ट! देखें आलिशान घर का वीडियो

आपको बता दें कि ऋतिक ने करियर के पीक पर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन से शादी कर ली थी। दोनों के दो बेटे हैं। एक का नाम रेहान और छोटे बेटे का नाम ऋदान है। 

सुजैन और ऋतिक ने शादी के 14 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया था। हालांकि, अब भी दोनों अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में भी सुजैन ने पूरा समय ऋतिक के घर पर ही गुजारा था। दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन