मुंबई: सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने बेटे रेहान के जन्मदिन वाले संदेश पर कहा कि यह संदेश उनके जीवन में कई अनुभवों का एक परिणाम था और इससे उन्हें कृतज्ञता और संतोष का अहसास हो रहा है। उनके बेटे का जन्मदिन 28 मार्च को था। ऋतिक द्वारा बेटे के लिए भेजी गई वीडियो में उन्होंने कहा, "जीवन में समस्याएं होंगी, जो चीजें जटिल बना सकती हैं और आप को डिमोटिवेट कर सकती हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना करना और कमजोरियों को ताकत में परिवर्तित करना महत्वपूर्ण है।
Related Stories
ऋतिक ने अपने जीवन के डर का भी उदाहरण दिया है, जो उन्हें छह उंगलियों वाले व्यक्ति होने के नाते हमेशा सताता था। यह पहली बार नहीं है जब ऋतिक ने अपने प्रशंसकों को एक प्रेरित संदेश भेजा है। इससे पहले उन्होंने प्रशंसकों से आगे बढ़ने और कभी न हार मानने की सलाह दी थी।
इस बारे में ऋतिक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह संदेश मेरे जीवन में कई अनुभवों का एक परिणाम है। यह एक सरल पोस्ट था, लेकिन इसने मेरे सभी प्रशंसकों और मित्रों से मुझे शानदार ढंग से जोड़ दिया था। मुझे कृतज्ञता और संतोष महसूस का अहसास हो रहा है।" इन दिनों ऋतिक अगली फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग में व्यस्त हैं