मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है, पहले ही दिन उनकी फिल्म 'बागी 2' ने 25 करोड़ की ओपनिंग कर ली है। इसके साथ ही फिल्म 2018 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। टाइगर को इस शानदार ओपनिंग के लिए उन्हें इंडस्ट्री से सैकड़ों फोन और बधाई मैसेज आ रहे हैं। ट्विटर पर भी कई सेलिब्रिटीज टाइगर को उनकी फिल्म और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए बधाई दे रहे हैं।
Related Stories
अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर समेत तमाम सितारों ने ट्विटर पर टाइगर और दिशा को शानदार ओपनिंग की बधाई दी है। टाइगर के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी कि एक्शन हीरो अक्षय कुमार और उनके रोल मॉडल ऋतिक रोशन ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
अक्षय कुमार ने तो टाइगर की तुलना थाई एक्शन स्टार टोनी जा से कर दी है। अक्षय ने ट्वीट में लिखा है-
टाइगर श्रॉफ़, तुम्हें सलाम। बॉलीवुड अब गर्व से कह सकता है कि हमारे पास भी एक टोनी जा है। तुम्हारे एक्शन हिलाकर रख देने वाले है।
अक्षय की इस तारीफ से टाइगर श्रॉफ काफी खुश हो गए, उनके लिए अक्षय कुमार की तरफ से ये तारीफ मायने रखती है। टाइगर ने अक्षय का शुक्रिया कहते हुए लिखा है- आपका ये कहना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप मेरे लिए सबकुछ हैं, मुझे आपको फॉलो करने का मौका देने के लिए शुक्रिया।
ऋतिक रोशन ने भी टाइगर श्रॉफ को बधाई दी। टाइगर ने ऋतिक को कुछ ऐसे थैंक्स कहा।