1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में ऋतिक रोशन ने बजाया पियानो, कहा- सुजैन कर रही हैं घर का सर्वे

लॉकडाउन में ऋतिक रोशन ने बजाया पियानो, कहा- सुजैन कर रही हैं घर का सर्वे

 Published : Apr 01, 2020 07:21 am IST,  Updated : Apr 01, 2020 07:21 am IST

लॉकडाउन में ऋतिक रोशन और सुजैन खान मिलकर बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। सुजैन कुछ दिनों के लिए ऋतिक के घर शिफ्ट हो गई हैं।

hrithik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन

लॉकडाउन में बच्चों का ध्यान रखने के लिए सुजैन खान कुछ दिनों के लिए ऋतिक रोशन के घर चली गई हैं। जहां दोनों बच्चों के साथ मस्ती कर रहे हैं र अपना काम भी कर रहे हैं। इस दौरान ऋतिक कई नई चीजें भी सीख रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह पियानो बजाते नजर आ रहे हैं। उन्हें किसी ने 21 दिन का चैलेंज दिया है पियानो सीखने का। ऋतिक के इस वीडियो में उनकी एक्स वाइफ सुजैन भी एंट्री करती नजर आ रही हैं।

ऋतिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-वेदांतु के द्वारा दिए 21 दिन के चैलेंज से प्रेरित होकर। मैं पियानो के मिशन पर हूं। यह एक अच्छी एक्टिविटी है जो दिमाग के दोनों साइड को सक्रिय करने के लिए बढ़िया है।

वीडियो में बैकग्राउंड में सुजैन खान भी नजर आती हैं। जिसके बाद ऋतिक मजाक में कहते हैं वह उनके घर के खराब डिजाइन का सर्वे कर रही हैं। कैप्शन में भी ऋतिक ने यह बात लिखी है।

वीडियो में ऋतिक यह बात कहते हैं कि मैं अपने दो अंगूठों की वजह से अच्छी तरह से पियानो नहीं बजा पा रहा हूं। पियानो बजाने के बाद वह कहते हैं यह बेस्ट नहीं लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं और मैंने अभी सीखना शुरू किया है। घर पर रहें और सुरक्षित रहें।

ऋतिक रोशन इस समय अपने मुंबई वाले घर में बच्चों और सुजैन के साथ सेल्फ आइसोलेशन कर रहे हैं। उन्होंने बीते सप्ताह सुजैन को सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहते हुए पोस्ट शेयर किया था

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन