1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' 5 जून को चीन में होगी रिलीज

ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' 5 जून को चीन में होगी रिलीज

 Published : May 15, 2019 11:12 am IST,  Updated : May 15, 2019 11:12 am IST

ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म 'काबिल' चीन में 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज की जानकारी ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके दी है।

Kaabil in china- India TV Hindi
Kaabil in china Image Source : TWITTER

ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म 'काबिल'(Kaabil) भारत में धूम मचाने के बाद अब चीन में धमाल मचाने के लिए तैयार है। 2017 में रिलीज हुई काबिल अब चीन में 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के चीन में रिलीज होने की जानकारी ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके दी है।

ऋतिक रोशन ने काबिल के चाइनीज भाषा में पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- काबिल मेरे दिल के बहुत करीब है और इसके ज्यादा लोगों तक पहुंचने में बहुत खुशी होती है। काबिल चाइना में 5 जून 2019 को रिलीज होगी।

काबिल एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म में ऋतिक रोशन और यामी गौतम अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। फिल्म में ऋतिक और यामी दोनों अंधे दिखाए गए हैं। जिसमें यामी की  मौत हो जाती है और ऋतिक रोशन उसका बदला लेते हैं। काबिल 25 जनवरी 2017 रिलीज हुई थी।

Also Read:

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के को-स्टार सुधीप ने शेयर किया फिल्म का क्लाइमेक्स

Birthday special: माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर जानिए उनके खास डांस नंबर के बारे में जिसे देख आज भी दिल की धड़कन हो जाती है तेज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन