1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Teacher’s Day के खास मौके पर ऋतिक रोशन ने जारी किए 'सुपर 30' के नए पोस्टर्स

Teacher’s Day के खास मौके पर ऋतिक रोशन ने जारी किए 'सुपर 30' के नए पोस्टर्स

 Published : Sep 05, 2018 10:37 am IST,  Updated : Sep 05, 2018 10:37 am IST

ऋतिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं, वहीं खुद ऋतिक भी अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म में ऋतिक के लुक का जारी किया गया था।

Hrithik Roshan- India TV Hindi
Hrithik Roshan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैंस को उनकी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं, वहीं खुद ऋतिक भी अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म में ऋतिक के लुक का जारी किया गया था। अब टीचर्स डे के मौके पर फिल्म के 3 और पोस्टर रिलीज किए गए हैं। ऋतिक ने 'सुपर 30' के पोस्टर जारी करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, अब राजा वही बनेगा जो इसका हकदार होगा।" फिल्म के पोस्टर में ऋतिक काफी गंभीर लुक में दिख रहे हैं।

जबकि दूसरे पोस्टर में उन्हें कुछ बच्चों के बीच खड़े मुस्कुराते हुए देखा जा रहा है। गौरतलब है कि यह फिल्म पटना के गणतिज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है। यहीं खास बात है कि मेकर्स ने इसके बाकी पोस्टर्स जारी करने के लिए टीचर्स डे का खास दिन चुना है।

फिल्मकार विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को भोपाल, जयपुर और उत्तर भारत की कुछ खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है। इसका आखिरी शेड्यूल सितंबर में शुरु होने वाला था। फिल्म 25 जनवरी, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन