1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहचानिए अमिताभ बच्चन के साथ यह युवा प्रशंसक कौन है?

पहचानिए अमिताभ बच्चन के साथ यह युवा प्रशंसक कौन है?

 Published : Apr 25, 2016 03:24 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 03:24 pm IST

हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड के एक सितारे ने सोशल मीडिया पर एक तस्वार शेयर की हैं जिसमें बिग बी काफी यंग दिख रहे हैं और ये सितारा बच्चा है।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। यह रितिक के बच्चन के तस्वीर है जिसमें वह कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में वह बेहद खुश दिख रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- “कंगना से लड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है”

रितिक ने इसे एक प्रशंसक का लम्हा बताया है। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में अपने प्रशंसकों से पूछा, "प्यारी तस्वीर... प्रशंसक के तौर पर नन्हे रितिक का प्रशंसक वाला लम्हा। मुझे लगता है कि हर अभिनेता में कमोबेश बच्चन मौजूद है। आप इससे सहमत हैं न...?"

अमिताभ सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। आज हर अभिनेता 'पीकू' के सितारे से प्रेरणा लेता है।

फिल्म 'बैंग बैंग' के सितारे रितिक रोशन और अमिताभ 'कभी खुशी कभी गम' और 'लक्ष्य' जैसी फिल्मों में पर्दे पर साथ अभिनय करते हुए नजर आ चुके हैं।

रितिक फिलहाल अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मोहन जोदड़ो' के रिलीज की तैयारी में जुटे हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं दूसरी तरफ अमिताभ अपनी आगामी फिल्म 'पिंक' और 'टी3ईन' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

amitabh
amitabh

रितिक रोशन पिछले काफी वक्त से कंगना रनौत के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस मामले में हर दिन कोई नया खुलासा होता हुआ रहा है। फिलहाल तो इस विवाद पर विराम लगता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन