1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक ने बनारस से खरीदी दो बनारसी साड़ी, मां और बहन को देंगे सप्राइज

ऋतिक ने बनारस से खरीदी दो बनारसी साड़ी, मां और बहन को देंगे सप्राइज

 Published : Mar 11, 2018 08:54 am IST,  Updated : Mar 11, 2018 08:54 am IST

ऋतिक को अपनी मां और बहन की पसंद के बारे में अच्छी तरह से पता था इसलिए उन्होंने अलग-अलग डिजाइन और रंगों की साड़ियां लेने का फैसला किया।

ऋतिक रौशन- India TV Hindi
ऋतिक रौशन

मुंबई: साल 2000 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले ऋतिक रोशन इस सफर में विभिन्न तरह के किरदार निभा चुके हैं। ऋतिक के अभिनय और डांस का हर कोई दीवाना है और अब अभिनेता पहली बार बायोपिक 'सुपर 30' में नजर आने वाले हैं। अभिनेता कुछ दिनों पहले वाराणसी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उत्तर ऋतिक ने अपनी मां और बहन के लिए कुछ खास शॉपिंग की।

सूत्रों की माने तो वाराणसी बनारसी साड़ियों के लिए लोकप्रिय हैं, इसलिए ऋतिक ने इस मौके का फायदा उठाते हुए खरीदारी की। अभिनेता ने दो साड़ियां खरीदी। एक मां के लिए और एक बहन सुनैना के लिए।

ऋतिक को अपनी मां और बहन की पसंद के बारे में अच्छी तरह से पता था इसलिए उन्होंने अलग-अलग डिजाइन और रंगों की साड़ियां लेने का फैसला किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन