1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'वार' के लिए ऋतिक व टाइगर ने फिनलैंड में बर्फ पर किया जोखिम भरा स्टंट

फिल्म 'वार' के लिए ऋतिक व टाइगर ने फिनलैंड में बर्फ पर किया जोखिम भरा स्टंट

 Published : Jul 18, 2019 02:43 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 02:43 pm IST

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अपनी आगामी फिल्म 'वार' के लिए फिनलैंड में बर्फ पर एड्रेनालाइन पंपिंग कार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की।

Hrithik roshan and Tiger shroff- India TV Hindi
Hrithik roshan and Tiger shroff

अभिनेता ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ(Tiger shroff) ने अपनी आगामी फिल्म 'वार' के लिए फिनलैंड में बर्फ पर एड्रेनालाइन पंपिंग कार एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग की। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "हम शुरू से ही स्पष्ट थे कि हम भारतीय दर्शकों को फिल्म के जरिए वह एक्शन देना चाहते हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। हमारी फिल्म में कारों का एक काफी बड़ा क्रम है जिस पर ऋतिक और टाइगर एक एड्रेनालाइन पंपिंग एक्शन स्टंट करते हैं। इसे पूरी तरह से बर्फ पर शूट किया गया है।" 

उन्होंने कहा, "हमने इसे फिनलैंड में शूट किया, जो उत्तरी ध्रुव में है। हमें हमारी प्रोडक्शन टीम ने बताया कि यह दुनिया की पहली फिल्म है, जिसमें उत्तरी ध्रुव में इस स्तर पर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग हुई है।" 

निर्देशक ने स्टंट को जोखिम भरा और शानदार बताया। 

हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर 'दि डार्क नाइट' में काम करने वाले एक्शन डायरेक्टर पॉल जेनिंग्स ने 'वॉर' के लिए एक्शन का सीक्वेंस तैयार किया है।

Also Read:

Mission Mangal Trailer Out: स्पेस, इसरो, साइंस और गर्व... अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर आया नन्हा मेहमान, बनें बेटे के पिता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन