1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या धर्मेंद्र की फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' के रीमेक में ऋतिक रोशन होंगे लीड हीरो?

क्या धर्मेंद्र की फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' के रीमेक में ऋतिक रोशन होंगे लीड हीरो?

 Published : Apr 04, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Apr 04, 2020 06:09 pm IST

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आखिरी बार वॉर में नजर आए थे। वह जल्द ही जैकी भगनानी की फिल्म द बर्निंग ट्रेन के रीमेक (The Burning Train remake) में नजर आ सकते हैं।

hrithik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन Image Source : INSTAGRAM

ऋतिक रोशन इन दिनों अपने बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। वह आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म वॉर में नजर आए थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक 1980 में आई फिल्म द बर्निंग ट्रेन के रीमेक में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकी भगनानी ने फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है। लॉकडाउन खत्म होते ही प्रोड्यूसर्स ऋतिक के साथ मीटिंग करेंगे।

फ‍िल्‍म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'रवि चोपड़ा के निर्देशन में 1980 में बनी फ‍िल्‍म 'द बर्निंग ट्रेन' का रीमेक जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा बनाने वाले हैं। इन दिनों फ‍िल्‍म की स्क्रिप्‍ट और कास्टिंग का काम किया जा रहा है, वहीं इस फ‍िल्‍म के ल‍िए डायरेक्‍टर की भी तलाश की जा रही है। जल्‍द ही ये काम पूरा हो जाएगा और फ‍िर शूटिंग का काम शुरू होगा।'

आपको बता दें द बर्निंग ट्रेन में धर्मेंद्र के साथ साथ विनोद खन्ना, जितेंद्र और डैनी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह 1980 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।

ऋतिक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरुक कर रहे हैं। साथ ही लोगों से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। लॉकडाउन में बच्चों के साथ समय बिताने के लिए ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी कुछ दिनों के लिए उनके घर शिफ्ट हो गई हैं। ऋतिक ने पोस्ट शेयर करके सुजैन को शुक्रिया कहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन