1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने दी वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, शेयर किया ये वीडियो

ऋतिक रोशन ने दी वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, शेयर किया ये वीडियो

 Published : Feb 16, 2021 07:52 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 07:53 pm IST

ऋतिक रोशन ने वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं।

ऋतिक रोशन - India TV Hindi
ऋतिक रोशन  Image Source : INSTAGRAM- HRITHIK ROSHAN

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अपने सोशल मीडिया पर दर्शकों को शुभकामनाएं दी हैं। वसंत पंचमी भारत के सबसे लोकप्रिय वसंत त्योहारों में से एक है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में मजे और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्यौहार को देवी सरस्वती के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है, जो ज्ञान, बुद्धिमानी, पवित्रता और सच्चाई का प्रतीक है।

ऋतिक ने सभी को अपने भीतर रचनात्मक भावना को प्रज्वलित करने की बात कहते हुए एक उत्साहजनक पोस्ट की। शेयर पोस्ट में उन्होंने लोगों को मां सरस्वती का आभार व्यक्त किया, वहीं लोगों को अस शुभ अवसर की शुभकामनाएं भी दी।

फिल्म 'अटैक' की शूटिंग के दौरान घायल हुए जॉन अब्राहम, शेयर किया वीडियो

ऋतिक ने प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार पर आधारित अपनी हालिया हिट फिल्म 'सुपर 30' में एक शिक्षक की भूमिका में निभाई है, जिसे जनता द्वारा बेहद पसंद किया गया है।

दीया मिर्जा की शादी में अदिति राव हैदरी ने छुपाए जीजा वैभव रेखी के जूते, देखें तस्वीर

वर्कफ्रंट पर, ऋतिक रोशन के पास सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन