1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' का सेट छोड़कर चली गईं हुमा कुरैशी, होस्ट का मजाक नहीं आया पसंद!

'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' का सेट छोड़कर चली गईं हुमा कुरैशी, होस्ट का मजाक नहीं आया पसंद!

 Published : Aug 10, 2018 12:48 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 12:48 pm IST

रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में हुमा कुरैशी बतौर जज नजर आती हैं। उन्होंने शो में सोनाली बेंद्रे की जगह ली है। शो के दौरान मस्ती-मजाक तो आम बात है, लेकिन शो के होस्ट शांतनु माहेश्वरी का एक मजाक हुमा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो सेट छोड़कर चली गईं।

Huma Qureshi- India TV Hindi
Huma Qureshi Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में हुमा कुरैशी बतौर जज नजर आती हैं। उन्होंने शो में सोनाली बेंद्रे की जगह ली है। पहले इस शो को सोनाली जज करती थीं, लेकिन कैंसर का पता चलने के बाद वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं। सोनाली के चले जाने के बाद हुमा को शो में बुलाया गया। शो के दौरान मस्ती-मजाक तो आम बात है, लेकिन शो के होस्ट शांतनु माहेश्वरी का एक मजाक हुमा को बिल्कुल पसंद नहीं आया और वो सेट छोड़कर चली गईं।

दरअसल, शांतनु ने हुमा से कहा, "मैंने आपकी वजह से 'एक थी डायन' 50 बार देखी। आप उस फिल्म में सुंदर और पूरी डायन लग रही थी।" यह सुन हुमा सेट से छोड़कर चली गई।

आपको बता दें कि हुमा ने ऐसा शांतनु को परेशान करने के लिए किया था। उन्हें शांतनु की बातों का बुरा नहीं लगा था, लेकिन हुमा के इस तरह से चले जाने से शांतनु थोड़ा डर जरूर गए थे।

शांतनु ने बयान में कहा, "मैं बहुत हैरान था और मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। मुझे लगा मैंने एक जोक सुनाया है लेकिन बाद में हुमा सेट से चली गई और मुझे लगा कि मैंने उनके साथ सही बर्ताव नहीं किया।"

उन्होंने कहा, "बाद में उमंग कुमार सर हुमा को सेट पर वापस लेकर आए और मुझे बताया कि उन्होंने, विवेक ओबरॉय सर और हुमा ने मेरे साथ मजाक किया था।"

इस शो को हुमा कुरैशी, विवेक ओबेरॉय और उमंग कुमार जज करते हैं। उमंग कुमार ने मैरी कॉम, सरबजीत और भूमि फिल्में बनाई हैं।

Also Read: साकिब सलीम को लेकर बहन हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

Also Read: निक ने प्रियंका संग सगाई को किया कंपर्म, कहा- अपना परिवार चाहता हूं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन