1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक ने प्रियंका संग सगाई को किया कंफर्म, कहा- अपना परिवार चाहता हूं

निक ने प्रियंका संग सगाई को किया कंफर्म, कहा- अपना परिवार चाहता हूं

 Published : Aug 10, 2018 11:04 am IST,  Updated : Aug 10, 2018 12:22 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अफेयर पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। खबरों के मुताबिक दोनों ने प्रियंका के बर्थडे (18 जुलाई) को सगाई भी कर ली थी। हालांकि प्रियंका ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की, लेकिन लगता है निक इसे छुपाने के मूड में नहीं हैं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra, Nick Jonas Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अफेयर पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है। खबरों के मुताबिक दोनों ने प्रियंका के बर्थडे  (18 जुलाई) को सगाई भी कर ली थी। हालांकि प्रियंका ने कभी खुलकर इस बारे में बात नहीं की, लेकिन लगता है निक इसे छुपाने के मूड में नहीं हैं। तभी तो जब एक फैन ने उन्हें सगाई के लिए बधाई दी तो उन्होंने उसे थैंक्स कहा।

एक एंटरटेंमेंट पोर्टल के मुताबिक, निक हाल ही में यूएस अपने परफ्यूम लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। वहां उनके एक फैन ने उन्हें उनकी सगाई पर बधाई तो निक ने उसका शुक्रिया अदा किया।

Also Read: प्रियंका और निक इस खास दिन पर कर चुके हैं सगाई, जानिए कब कर रहे हैं शादी

निक ने यूएस मीडिया को यह भी कहा कि वो अपना परिवार शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा- खुद का परिवार होना अब मेरा लक्ष्य है। मैं आशा करता हूं कि यह होगा। हालांकि मुझे इसका समय नहीं पता, लेकिन मैं अपनी भतीजियों को कजिन्स देना चाहता हूं।

निक ने कहा कि उन्हें बच्चों को संभालने की ट्रेनिंग अभी से मिल रही है। उन्होंने कहा- अंकल होने की वजह से मुझे ट्रेनिंग मिल रही है। इससे आपको यंग लोगों के साथ समय बिताने का समय मिलता है और जिम्मेदारी का एहसास होता है।

Also Read: प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने इस जगह से खरीदी थी इंगेजमेंट अंगूठी!

निक के दोस्त जॉन नरनाटॉस ने कहा- निक बच्चों के साथ बहुत अच्छे से रहते हैं। उनके लिए ये चुंबक की तरह हैं।

बच्चों के बारे में प्रियंका ने पहले कहा था- मैं अगले 10 साल में बच्चे करना चाहती हूं। हो सकता है उससे जल्दी भी हो जाए। मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं।

प्रियंका फिलहाल भारत में 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। परफ्यूम लॉन्च के मौके पर वो मौजूद नहीं थीं, लेकिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक को परफ्यूम लॉन्च के लिए बधाई जरूर दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन