1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की फरहान और जायरा के साथ 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की फरहान और जायरा के साथ 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग

 Published : Aug 08, 2018 08:30 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 08:30 pm IST

भिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है।

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Priyanka Chopra

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में प्रियंका और फरहान अख्तर के साथ जायरा वसीम और सोनाली बोस जैसे सितारे भी हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान में होगी। जूही चतुर्वेदी की लिखी यह फिल्म रियल स्टोरी पर आधारित है। यह रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित होगी। फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है।

प्रियंका ने कहा, "मैं इस फिल्म में खो जाने की उम्मीद कर रही हूं क्योंकि यह मेरे लिए बहुत खास है। जैसे ही मैंने इसे पढ़ा, मुझे पता था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी, इसलिए मैं कलाकार और सह-निर्माता के तौर पर दोनों दो टोपियां पहने हूं।" उन्होंने कहा, "दोनों पहलुओं में, मैं फिल्म में मौजूद कलाकारों और तकनीशियनों की अद्भुत टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूं।"

फरहान ने फिल्म को खूबसूरत कहानी बताया। उन्होंने कहा,"मैं प्रियंका के साथ दोबारा और रोनी और सिड के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।"

फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में बुधवार को शुरू हुआ। जायरा भी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।

'द स्काई इज पिंक' की कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से जूझने के बाद प्रेरक वक्ता बन गईं थीं।

इसे भी पढ़ें-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन