1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने इस जगह से खरीदी थी इंगेजमेंट अंगूठी!

प्रियंका चोपड़ा के लिए निक जोनस ने इस जगह से खरीदी थी इंगेजमेंट अंगूठी!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 29, 2018 07:18 am IST,  Updated : Jul 29, 2018 07:18 am IST

अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने सगाई कर ली है। 'पीपुल' पत्रिका की खबर के अनुसार जोनस ने लंदन में प्रियंका के 36 वें जन्मदिन पर उन्हें अंगूठी गिफ्ट में दी। जानिए कहा से खरीदी अंगूठी।

Priyanka chopra and nick jonas- India TV Hindi
Priyanka chopra and nick jonas Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा ने अचानक 'भारत' छोड़कर सभी को चौंका दिया। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रियंका अब उनके इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है और वो निक को और ज्यादा वक्त देना चाहती हैं जिस वजह से फिल्म से अलग होने का फैसला किया। भले ही अली अब्बास जफर ने इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य बनाने की कोशिश की है लेकिन प्रोड्यूसर के बयान से ऐसा लगता नहीं है।

दरअसल, सलमान खान की बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री की कंपनी रील लाइफ प्रोडक्शंस फिल्म 'भारत' को प्रोड्यूस कर रही है। कंपनी के सीईओ निखिल नामित ने मिड डे से बात करते हुए कहा कि 'प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो अपनी सगाई के चलते 'भारत' छोड़ रही हैं। जबकि उन्होंने दो दिन की शूटिंग भी कर ली थी। किसी भी फिल्म को इस तरह छोड़ देना गैरजिम्मेदाराना रवैया है।'

Priyanka chopra
Image Source : YOGEN SHAHPriyanka chopra

जिसके बाद इन खबर में तेजी पकड़ ली कि निक और प्रियंका ने सगाई कर ली है। निक से प्रियंका के बर्थडे के दिन उन्हें इंगेजमेंट रिंग पहनाई थी।

दरअसल पिछले दिनों जब प्रिंयका मुंबई आईं तो एयरपोर्ट पर उनकी इगेंजमेंट रिंग भी दिखी लेकिन उस वक्त किसी ने ये नोटिस नहीं किया कि उनकी सगाई हो चुकी है। वह बहुत ही प्यार से रिंग को निहार रही थी लेकिन मीडिया को देखते ही उन्होंने रिंग छिपा ली थी। अब सबसे बड़ी बात है कि निक ने यह प्यारी सी रिंग कहा से खरीदी।

अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने सगाई कर ली है। 'पीपुल' पत्रिका की खबर के अनुसार जोनस ने लंदन में प्रियंका के 36 वें जन्मदिन पर उन्हें अंगूठी गिफ्ट में दी।

इस मैगजीन के अनुसार निक प्रियंका से शादी करना चाहते है। जिसके लिए वह एक अच्छी और सही रिंग लेना चाहते थे।

एक मैगजीन के मुताबिक जोनस ने न्यूयार्क सिटी में स्थित टिफनी (मंहगे आभूषण की एक रिटेलर कंपनी) स्टोर से प्रियंका के लिए सगाई की अंगूठी खरीदी।

उन्‍होंने कहा बताया कि उनके (निक) दोस्त और परिवार के लोगों ने उन्हें कभी भी इतना खुश नहीं देखा है और वे उनके लिए बहुत उत्साहित हैं। वह (निक) निश्चित रूप से उन्हें (प्रियंका) लेकर बेहद गंभीर हैं।' दोनों की सगाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन फिल्मकार अली अब्बास जफर ने इशारों-इशारों में यह बात कह दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल