नई दिल्ली: प्रिंयका चोपड़ा मंगलवार के 'दिल दिल धड़कने दो' के कोस्टार फरहान अख्तर के घर मुंबई में स्पॉट की गई। प्रियंका और फरहान जल्द ही सोनाली बोस निर्देशित फिल्म 'The Sky Is Pink' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका एक 13 साल की लड़की की मां बनी हुई है। जोकि किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
Related Stories
फरहान अख्तर के घर के बाहर स्पॉट होते समय प्रियंका चोपड़ा व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में नजर आईं। इसके साथ ही वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं। हाथ में यैलो कलर का बैग लिया हुआ था। खुले बालों के साथ-साथ आंखो में स्टाइलिश सनग्लासेस लगाया हुआ था। जो कि उनपर काफी शूट कर रहा था।

प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिश स्लीपर पहने हुए थे। जो कि Gucci ब्रांड के थे। इसकी कीमत की बात करें तो यह $ 750 यानी कि करीब 51 हजरा रुपए के है।
इन दिनों प्रियंका चोपड़ा सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में दबंग खान का 'भारत' लुक सामने आया है तो वहीं प्रियंका चोपड़ा की स्टूडियो के बाहर की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
भारत' कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है जिसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान बहुत सारे लुक में नजर आएंगे। इस बीच सलमान खान का पहला लुक सामने आ गया है जिसे उनके डिजाइनर ऐश्ले रेबेलो ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।