1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Happy Phirr Bhag Jayegi: प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी की इस पीली ड्रेस ने सबको किया एट्रेक्ट, अंदाज काबिले तारीफ

Happy Phirr Bhag Jayegi: प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी की इस पीली ड्रेस ने सबको किया एट्रेक्ट, अंदाज काबिले तारीफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 25, 2018 04:32 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 04:35 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म ''हैप्पी फिर भाग जाएगी'' के प्रमोशन के दौरान कुछ खास अंदाज में पहुंची थी। इस ड्रेस में सोनाक्षी काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थी। सोना ने पीले रंग का जंप शूट पहना था और उसके ऊपर सिंगल स्लिव वाली ड्रेस पहनी थी।

सोनाक्षी सिन्हा- India TV Hindi
सोनाक्षी सिन्हा

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म ''हैप्पी फिर भाग जाएगी'' के प्रमोशन के दौरान कुछ खास अंदाज में पहुंची थी। इस ड्रेस में सोनाक्षी काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थी। सोना ने पीले रंग का जंप शूट पहना था और उसके ऊपर सिंगल स्लिव वाली ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस की खासियत यह थी कि अगर आप इसे अचानक से देखें तो आपको यह साड़ी की तरह नजर आएगी।

सोनाक्षी सिन्हा
Image Source : INSTRAGRAMसोनाक्षी सिन्हा

आपको बता देें कि सोनाक्षी डायना पेंटी स्टारर 2016 में आई फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' का सीक्वल 'हैप्पी फिर भाग जाएगी (Happy Phirr Bhag Jayegi)' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

{img-87781}

डायना पेंटी की इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा की नई एंट्री हुई हैं, जो हैप्पी के किरदार में मदमस्त नजर आ रही हैं। डायना पेंटी फिल्म में हरप्रीत कौर तो सोनाक्षी सिन्हा नवप्रीत कौर के किरदार में हैं. ट्रेलर मौज-मस्ती और ढेर सारे कन्फ्यूजन से भरा हुआ है।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा

आनंद एल. राय की इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है. 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में प्रीक्वल के स्टार्स अली फैजल, जिम्मी शेरगिल, पीयूष मिश्रा, मोमल शेख जैसे स्टार्स होंगे। इनके अलावा अपारशक्ति खुराना और जस्सी गिल भी अहम रोल निभाएंगे।('हैप्पी फिर भाग जाएगी' के लिए सोनाक्षी सिन्हा खुद को ऐसे किया फिट, जानिए वर्कआउट और डाइट प्लान)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल