1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' अनिश्चितकाल के लिए टली

प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' अनिश्चितकाल के लिए टली

 Published : Aug 08, 2018 09:42 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 09:42 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' अनिश्चतकाल के लिए टल गई है। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म के शेड्यूल को खत्म कर दिया है और इसके लिए कोई तिथि तय नहीं की है। 

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजिल्स: प्रियंका चोपड़ा और क्रिस प्रैट की फिल्म 'काउबॉय निंजा वाइकिंग' अनिश्चतकाल के लिए टल गई है। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म के शेड्यूल को खत्म कर दिया है और इसके लिए कोई तिथि तय नहीं की है। पहले यह फिल्म 28 जून 2019 को रिलीज होने वाली थी।

कुछ सूत्रों के मुताबिक, फिल्म पर अभी भी काम हो रहा है। प्रैट, प्रियंका और निर्देशक मिशेल मैकलेरेन इससे अभी भी जुड़े हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि 28 जून की डेडलाइन में फिल्म को हरहाल में पूरा करने के बजाए स्टूडियो ने इसमें देरी करना सही समझा है।

स्टूडियो ने कहा है कि प्रोडक्शन शेड्यूल को ध्यान में रखकर फिल्म की रिलीज की तारीख फिर से तय की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन