1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हुमा कुरैशी ने बताई अक्षय कुमार के बारे में ये खास बात

हुमा कुरैशी ने बताई अक्षय कुमार के बारे में ये खास बात

 Published : Feb 03, 2017 07:10 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 07:10 pm IST

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जॉली ‘एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। हुमा का कहना है कि...

huma- India TV Hindi
huma

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जॉली ‘एलएलबी 2’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। हुमा का कहना है कि अक्षय से अनुशासन और कठिन मेहनत को आत्मसात करने का प्रयास कर रही है और उनका कहना है कि अक्षय काम करते समय अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश करते हैं।

इसे भी पढ़े:-

हुमा को लगता है कि ‘एयरलिफ्ट’ में बेहतरीन अभिनय करने वाले अक्षय फिल्म के सेट पर काम करते समय भूल जाते हैं कि वह कोई स्टार हैं। हुमा ने कहा, “लोग सोचते हैं कि सुपरस्टार अपनी सफलता को हल्के में ले लिया करते हैं, लेकिन अक्षय के साथ ऐसा नहीं है। मैंने उन्हें सही मायने में कड़ी मेहनत करते देखा है और मुझे पक्का विश्वास है कि वह उस हर फिल्म के लिए ऐसा करते हैं जिसका वह हिस्सा होते हैं।“

‘जॉली एलएलबी 2’ 2013 में आई फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। पिछली फिल्म में अरशद वारसी और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म में अरशद की जगह अक्षय अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में खिलाड़ी कुमार के अलावा अन्नू कपूर, हुमा कुरैशी और सैरभ शुक्ला भी महत्पूर्ण भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन