1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनवीर गुर्जर की शादी को लेकर बोले मनु पंजाबी

मनवीर गुर्जर की शादी को लेकर बोले मनु पंजाबी

 Published : Feb 03, 2017 06:15 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 06:15 pm IST

मनवीर गुर्जर ने जबसे 'बिग बॉस 10' का खिताब अपने नाम किया है, तभी से लगता है उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। इन दिनों उनकी शादी को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। मनवीर के फैंस इस बात से काफी नाराज है कि...

manveer- India TV Hindi
manveer

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा के गांव में रहने वाले मनवीर गुर्जर ने जबसे 'बिग बॉस 10' का खिताब अपने नाम किया है, तभी से लगता है उनकी मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। इन दिनों उनकी शादी को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ है। मनवीर के फैंस इस बात से काफी नाराज है कि उन्होंने शो के दौरान अपने शादीशुदा होने की बात सबसे छुपाकर रखी। इसके अलावा नोएडा पुलिस ने मनवीर को लेकर एक मामला भी दर्ज किया है। अब उनकी शादी पर बिग बॉस में उनके खास दोस्त रहे मनु पंजाबी ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

इसे भी पढ़े:-

एक वेबसाइड को दिए इंटरव्यू के अनुसार मनु का कहना है कि, "जब कोई यह तय करके ही आया है कि वह शो में क्या कहना चाहता है और क्या नहीं तो इसके बाद आप कुछ नहीं कर सकते। मनवीर के वहां कुछ नियम थे, हम सबी वहां गेम खेलने के लिए गए थे। मनवीर ने यहां तक की मुझे भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।" मनवीर की शादी को लेकर किए गए सवाल पर मनु ने कहा, "पहले मैं उससे इस बारे में बात करुंगा उनके बाद ही मैं इस पर कुछ कहना चाहूंगा।"

वैसे बता दें कि 'बिग बॉस' के एक फूटेज में मनवीर अपनी शादी की बात बानी को बताते हुए नजर आ रहे हैं। यहां उन्होंने अपनी बेटी के बारे में बताया। हालांकि बाद में मनवीर ने इसे अपनी मजाक का हिस्सा बताया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन