1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘Bigg Boss 10’ के विजेता मनवीर गुर्जर हुए हॉस्पिटल में भर्ती

‘Bigg Boss 10’ के विजेता मनवीर गुर्जर हुए हॉस्पिटल में भर्ती

 Published : Feb 03, 2017 03:44 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 03:44 pm IST

'बिग बॉस 10' का खिताब जीतने वाले मनवीर गुर्जर जब से शो के विजेता बनकर बाहर आए हैं, तभी से वह विवादों में छाए हुए हैं। लगातार उनके फैंस को उनसे जुड़ी बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। अब एक बार फिर से ऐसी खबर आ गई है, जो मनवीर के फैंस को काफी दुखी...

manveer- India TV Hindi
manveer

नई दिल्ली: कलर्स चैनल के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' का खिताब जीतने वाले मनवीर गुर्जर जब से शो के विजेता बनकर बाहर आए हैं, तभी से वह विवादों में छाए हुए हैं। लगातार उनके फैंस को उनसे जुड़ी बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। अब एक बार फिर से ऐसी खबर आ गई है, जो मनवीर के फैंस को काफी दुखी कर देगी। हाल ही में मनवीर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल मनवीर को तेज बुखार के कारण होस्पिटल में भर्ती किया गया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें अस्पताल के बैड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो शेयर करने के कुछ ही देर बाद ही सोशल मीडिया पर खूब वारयल हो रही है।

इसे भी पढ़े:-

बता दे कि 'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद से मनवीर को लेकर कोई नया विवाद सामने आ रहा है। कुछ वक्त पहले उनकी शादी को सुर्खियां छाई हुई थीं। उनकी शादी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह दुल्हें बने घोड़ी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह काफी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं।

manveer
manveer

इस तरह की खबरों ने मनवीर के फैंस को दिल जरूर तोड़ दिया है। अब उनके होस्पिटल में भर्ती होने की खबर से भी उनके फैंस काफी निराश हुए हैं। मनवीर ने बिग बॉस के घर में एक आम सदस्य के तौर पर एंट्री ली थी। यहां उनका मुकाबला की नामी सितारों से ही नहीं बल्कि खुद से भी। उन्होंने कई विपरित परिस्तिथियों में खुद को बखूबी साबित किया है। लेकिन आज जब वह घर से बाहर आए थे खुद एक सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन