1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नम्रता शिरोडकर ने हैदराबाद की बारिश पर व्यक्त की चिंता, शेयर किया ये वीडियो

नम्रता शिरोडकर ने हैदराबाद की बारिश पर व्यक्त की चिंता, शेयर किया ये वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Oct 15, 2020 06:38 am IST,  Updated : Oct 15, 2020 06:38 am IST

हैदराबाद में मूसलाधार बारिश को देखकर अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

Hyderabad rains namrata shirodkar watch video - India TV Hindi
नम्रता शिरोडकर ने शेयर किया वीडियो Image Source : INSTAGRAM

हैदराबाद: हैदराबाद में मूसलाधार बारिश को देखकर अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने अपनी चिंता व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वहां के हालात को साफ देखा जा सकता है।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम लिखा, "मेरा दिल हैदराबाद में प्रलयकारी वर्षा से प्रभावित लोगों के लिए उदास है। मैं सोच रही हूं कि हमारे शहर का चेहरा 24 घंटों के भीतर कैसे बदल गया है .. शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई, बिजली की कमी हो गई और कई लोगों की जान भी चली गई। घर पर रहें और सभी सुरक्षित रहें।"

उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर की, जिसमें भारी वर्षा के कारण हुए प्रभाव को दर्शाया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन