1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं पुरुषविरोधी नहीं हूं- विद्या बालन

मैं पुरुषविरोधी नहीं हूं- विद्या बालन

 Published : Nov 12, 2017 12:42 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 12:42 pm IST

अभिनेत्री विद्या बालन जल्द ही फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में नजर आएंगी।

vidya balan- India TV Hindi
vidya balan Image Source : PTI

मुंबई: इस सप्ताह की शुरुआत में 'आउटलुक बिजनेस वीमेन ऑफ वर्थ ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित होने वाली अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि वह नारीवादी हैं, लेकिन पुरुष विरोधी नहीं हैं। विद्या ने कहा, "मैं ऐसी शख्स हूं जिसका मानना है कि एक महिला को वैसे ही जिंदगी जीना चाहिए, जैसे पुरुष जीते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "खुद को महत्व देना निरंतर चुनौती है और आपको लगातार इस बात को खुद को याद दिलाना पड़ेगा क्योंकि आपको इसकी आदत नहीं है। मैं जितना ज्यादा खुद को अहमियत दूंगी, उतना ही ज्यादा खुशी हासिल करूंगी और मैं जितना ज्यादा खुश रहूंगी, उतना ही ज्यादा मेरे आसपास की दुनिया भी खुश रहेगी।"

अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'तुम्हारी सुलु' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन