1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुझमें अच्छी फिल्में करने की भूख है : आयुष्मान खुराना

मुझमें अच्छी फिल्में करने की भूख है : आयुष्मान खुराना

 Written By: IANS
 Published : Nov 15, 2019 09:02 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 09:02 pm IST

आयुष्मान खुराना ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाला' के साथ अपनी सातवीं हिट दर्ज करा दी है।

Ayushmann khurrana- India TV Hindi
आयुष्मान खुराना

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाला' के साथ अपनी सातवीं हिट दर्ज करा दी है और वह अब यहीं नहीं रूकने वाले हैं। वह आने वाले समय में और भी अधिक अच्छी फिल्में करने की चाह रखते हैं। 

आयुष्मान ने कहा, "मुझमें बेहतरीन फिल्में करने की भूख है। यह कुछ ऐसा है जो मुझे एक अभिनेता के तौर पर अच्छे, नए और विघटनकारी फिल्म की तलाश करने के लिए संचालित व प्रेरित करता है।"

उन्होंने आगे कहा, "वे कहते हैं कि आप अपनी सफलताओं के माध्यम से काफी कुछ सीखते हैं और अभी के इस दौर ने मुझे बताया है कि कहानियों के इस स्तर को आगे बढ़ाना चाहिए और अलग-अलग तरह की फिल्में करनी चाहिए क्योंकि किसी न किसी तरह से मेरे सिनेमा के ब्रांड का पर्याय कुछ ऐसा बन चुका है जो सामाजिक बदलाव के लिए बनती हैं।"

आपको बता दें आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमा लिए हैं। फिल्म में आयुष्मान के साथ भूमि पेडनेकर और यामी गौतम अहम भूमिका निभाती नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन