1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने फ्लॉन्ट किए 6 पैक एब्स, शेयर की शर्टलेस तस्वीर

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने फ्लॉन्ट किए 6 पैक एब्स, शेयर की शर्टलेस तस्वीर

 Published : Aug 23, 2020 04:26 pm IST,  Updated : Aug 23, 2020 04:26 pm IST

सारा अली खान के भाई इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। तस्वीर में उनके सिक्स पैक अब्स नजर आ रहे हैं।

ibrahim ali khan- India TV Hindi
इब्राहिम अली खान Image Source : INSTAGRAM/IAKPATAUDI

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने अपनी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी फिल्मी स्टार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वह अक्सर अपने फैन्स के बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस बार इब्राहिम ने 6 पैक एब्स फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है। इब्राहिम अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं।

इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके सिक्स पैक एब्स नजर आ रहे हैं। उनकी मस्कुलर बॉडी देखकर कहा जा सकता है कि वह जिम में खूब मेहनत करते हैं। इब्राहिम ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- प्रक्रिया पर भरोसा रखें।

सारा अली खान भी भाई के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले दोनों ने साइकिलिंग का मजा लेते हुए तस्वीरें शेयर की थी। सारा ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें इब्राहिम ने उन्हें कंधे पर उठा रखा है। उन्होंने लिखा-"पोस्ट राखी वाइब। मेरे साथ मैच करने के लिए मुझे रिश्वत देनी पड़ी .. मेरा छोटा भाई.. मेरे ट्राइब से जुड़ने के लिए सिफारिश की। लेकिन उसका पूरा दिन मजेदार रहा। वह कहता हैं 'मैं वर्णन नहीं कर सकता'।"

सभी को इब्राहिम अली खान के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार है। इब्राहिम के पिता सैफ का कहना है कि पहले उनका बेटा अपनी पढ़ाई पूरी कर ले। उसके बाद वह जो भी फैसला लेगा परिवार उसके साथ है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन