1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगर ऋतिक रोशन क्रिश होते तो कोरोना वायरस और सिगरेट को दुनिया से कर देते खत्म!

अगर ऋतिक रोशन क्रिश होते तो कोरोना वायरस और सिगरेट को दुनिया से कर देते खत्म!

 Published : Apr 27, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 07:21 pm IST

ऋतिक रोशन ने 'क्रिश' और 'क्रिश 3' फिल्म में सुपरहीरो 'क्रिश' का रोल निभाया है, जो उन्हीं की फिल्म 'कोई मिल गया' की फ्रेंचाइजी है।

ऋतिक रोशन- India TV Hindi
ऋतिक रोशन

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन ने क्रिश बनकर देश को तमाम बुरी शक्तियों से बचाया है। क्रिश 3 में तो क्रिश ने कोरोना जैसे वायरस को भी खत्म किया था। हाल ही में ऋतिक रोशन ने कहा कि वो इस ग्रह से आखिरी सिगरेट और कोरोना वायरस को नष्ट कर देना चाहते हैं। अभिनेता के फैन क्लब ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की थी, जिसे देखने के बाद एक यूजर ने पूछा कि घर की बालकनी में बेटों के खड़े होने के दौरान क्या उनके हाथ में सिगरेट है।

 एक यूजर ने लिखा, "क्या ऋतिक के हाथ में सिगरेट है या मैं गलत देख रही हूं? उम्मीद है कि आप ऐसा नहीं कर रहे होंगे? इससे मुझे बहुत दुख होगा।"

अभिनेता ने जवाब दिया, "मैं एक नॉन-स्मोकर हूं और अगर मैं क्रिश होता तो इस वायरस को खत्म करने के बाद इस ग्रह से हर आखिरी सिगरेट को नष्ट कर देता।"

बता दें, ऋतिक रोशन ने फिल्म क्रिश और क्रिश 3 में सुपरहीरो क्रिश का रोल निभाया है। यह फिल्म ऋतिक रोशन की ही फिल्म 'कोई मिल गया' की फ्रेंचाइजी है। सुपरहीरो क्रिश के रोल में ऋतिक रोशन को खूब पसंद किया गया।

ऋतिक रोशन लॉकडाउन को अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान और दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ बिता रहे हैं। सुजैन बेटों की देखभाल के लिए अस्थायी रूप से इन दिनों ऋतिक के घर पर रह रही हैं।

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन