1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान इस अदाकारा के साथ सेट पर हुआ बड़ा हादसा

शूटिंग के दौरान इस अदाकारा के साथ सेट पर हुआ बड़ा हादसा

 Published : Apr 03, 2018 06:14 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 06:14 pm IST

लोकप्रिय धारावाहिक 'इक्यावन' इन दिनों अचानक ही चर्चा में आ गया है। दरअसल इसका कारण शो में मुख्य किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री प्राची तेहलान हैं। हाल ही में खबर आई है कि शूटिंग के दौरान प्राची के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

Prachi- India TV Hindi
Prachi

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का लोकप्रिय धारावाहिक 'इक्यावन' इन दिनों अचानक ही चर्चा में आ गया है। दरअसल इसका कारण शो में मुख्य किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री प्राची तेहलान हैं। हाल ही में खबर आई है कि शूटिंग के दौरान प्राची के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि शो के एक सीन की शूटिंग के लिए प्राची को कुत्ते ने काट लिया। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में उन्हें सुशील नाम की लड़की का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक उन्हें अपना एक सीन जर्मन शेफर्ड कुत्तों के साथ शूट करना था, लेकिन तभी इनमें से एक कुत्ता उन पर झपट पड़ा।

इस घटना के बारे में बात करते हुए प्राची ने कहा, "उसने मेरी जांघों के निचले हिस्से में बुरी तरह से काटा। उस समय मेरे हाथों में जो डंडा था वह उस पर भी झपट पड़ा और दांत गड़ाने की कोशिश करने लगा। शो में मेरा किरदार एक बहादुर लड़की का है। ऐसे में एक सीन में मुझे दिखाना था कि मैं कुत्तों से बिल्कुल नहीं डरती" हालांकि बता दें कि इस हादसे के तुरंत बाद ही सेट पर डॉक्टर्स पहुंच गए।

प्राची ने बताया कि उन्हें 2 इंजेक्शन्स तुरंत लगा दिए गए। लेकिन अब भी 5 और एंजेक्शन्स लगाने बाकी रह गए हैं। गौरतलब है कि फिलहाल वह आराम कर रही हैं और जल्द ही सेट पर लौटेंगी। बता दें कि प्राची को 'दिया और बाती' में भी देखा जा चुका है। तब वह एक पाकिस्तानी लड़की की भूमिका में नजर आई थीं।

Prachi
Prachi

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन