1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. India TV Exclusive: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पीएम मोदी, फ्यूचर प्लान पर की बहुत सारी बातें

India TV Exclusive: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पीएम मोदी, फ्यूचर प्लान पर की बहुत सारी बातें

 Published : Feb 07, 2018 11:15 am IST,  Updated : Feb 07, 2018 11:17 am IST

मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर भारत को गर्वान्वित कर दिया। मानुषी ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूजिव बात की और मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड बनने के सफर को साझा किया। मानुषी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में भी बात की।

मानुषी छिल्लर- India TV Hindi
मानुषी छिल्लर

नई दिल्ली: मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर भारत को गर्वान्वित कर दिया। मानुषी ने इंडिया टीवी से एक्सक्लूजिव बात की और मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड बनने के सफर को साझा किया। मानुषी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में भी बात की।

मानुषी छिल्लर ने बताया कि तरह कि किस तरह मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। मानुषी ने बताया यह उनके लिए गर्व की बात है कि इनती कम उम्र में उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ। मानुषी ने बताया कि मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड के सफर के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला।

जब मानुषी से उनके बॉलीवुड प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- उनके पास अभी वक्त है ये सोचने के लिए कि वो भविष्य में क्या करेंगे।

मानुषी ने पीरियड्स की साफ-सफाई के बारे में भी बात की। मानुषी पहले से ही अपने एनजीओ ‘शक्ति’ के जरिए लोगों को पीरियड्स और बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नैपकिन्स के बारे में लोगों को जागरूक करती रही हैं।

मानुषी से जब पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के बारे में पूछा गया तो वह पीएम तारीफ करने से नहीं चूकी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा पीएम मोदी को फॉलो करती हैं। मानुषी ने कहा कि वो उनके ड्रेसिंग सेंस की कायल हैं।

मानुषी से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी, इस पर उन्होंने कहा- ‘शिक्षा सशक्तिकरण है', वो जरूर अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी।

यहां देखिए पूरा इंटरव्यू-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन