1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंडोनेशिया में सुशांत सिंह राजपूत को फैन्स ने दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि, पार्क में चलाया एमएस धोनी का गाना

इंडोनेशिया में सुशांत सिंह राजपूत को फैन्स ने दी खास अंदाज में श्रद्धांजलि, पार्क में चलाया एमएस धोनी का गाना

 Published : Jun 18, 2020 06:34 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 06:38 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को उनके फैन्स ने इंडोनेशिया में ट्रिब्यूट दिया है। सुशांत के फैन ने उनकी फिल्म का गाना एक पार्क में चलाया।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/INFOBOLLYWOODINDONESIA

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के इस दुनिया से चले जाने उनके फैन्स शॉक्ड हैं। दुनियाभर में उनके फैन्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इंडोनेशिया में सुशांत के फैन्स ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। उनके फैन्स से एक पार्क में बड़ी सी स्क्रीन पर उनकी फिल्म 'एमएस धोनी' का गाना 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' चलाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में सुशांत के साथ दिशा पाटनी भी नजर आ रही हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक का गाना है। फिल्म में सुशांत ने एमएस धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म को नीरज पांडे ने लिखा और डायरेक्ट किया था।

सुशांत सिंह राजपूत को ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया याद, कभी एक्ट्रेस के साथ बैकग्राउंड में किया था डांस

आपको बता दें 34 साल के सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे। उनका हिंदुजा अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को सुशांत के परिवार ने पटना में उनकी अस्थियां विसर्जित की हैं।

सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए 3400 परिवारों को खाना खिलाएंगे अभिषेक कपूर, एक्टर को बॉलीवुड में किया था लॉन्च

इंटरनेशनल स्पेस यूनिवर्सिटी ने सुशांत को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट किया-जाने-माने भारतीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर हमें गहरा दुख हुआ। सुशांत सिंह राजपूत एसटीईएम शिक्षा के विश्वास और प्रबल समर्थक थे और सोशल मीडिया पर आईएसयू को फॉलो करते थे।

सुशांत ने फिल्म काइ पो छे से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह आखिरी बार छिछोरे में नजर आए थे। यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी।

Watch: जब सारा अली खान संग मस्ती करते दिखे थे सुशांत सिंह राजपूत, वायरल हो रहा है थ्रोबैक वीडियो

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन