1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: जब सारा अली खान संग मस्ती करते दिखे थे सुशांत सिंह राजपूत, वायरल हो रहा है थ्रोबैक वीडियो

Watch: जब सारा अली खान संग मस्ती करते दिखे थे सुशांत सिंह राजपूत, वायरल हो रहा है थ्रोबैक वीडियो

 Published : Jun 18, 2020 07:18 am IST,  Updated : Jun 18, 2020 10:27 am IST

सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत ने 'केदारनाथ' फिल्म में काम किया था। ये सारा की डेब्यू मूवी थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।

सारा और सुशांत का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
सारा और सुशांत का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @AALISHASARTIK

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद पूरा बॉलीवुड सन्न है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक, कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके कुछ पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें वो सारा अली खान के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में सारा और सुशांत 'ओले ओेले' गाने पर डांस कर रहे हैं। जहां सुशांत बहुत अच्छे डांसर हैं तो वहीं सारा को स्टेप्स करने में दिक्कत हो रही है। उनकी परेशानी देख सुशांत उनके साथ मस्ती करने लगते हैं और उन्हें मूव्स सिखाने लगते हैं। इस वीडियो को देख सुशांत को याद कर रहे हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में बुली करने की आदत पर आयशा टाकिया का खुलासा

 

बता दें कि सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत ने 'केदारनाथ' फिल्म में काम किया था। ये सारा की डेब्यू मूवी थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसे अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इमोशनल पोस्ट लिखकर मांगी भाई से माफी

गौरतलब है कि सुशांत को 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया था। 15 जून को उनका परिवार पटना से मुंबई पहुंचा और इसके बाद विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई दुखी है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन