1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: शिल्पा शेट्टी ने बताए प्रणायाम के फायदे, कंगना ने लंदन से शेयर किया वीडियो

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018: शिल्पा शेट्टी ने बताए प्रणायाम के फायदे, कंगना ने लंदन से शेयर किया वीडियो

 Written By: Bhavna Sahni
 Published : Jun 21, 2018 09:36 am IST,  Updated : Jun 21, 2018 11:30 am IST

दुनियाभर में आज के दिन यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर पूरी दुनिया के लोग योग से होने वाले फायदों के बारें में भी जानकारी देते हैं। वहीं हस्तियां भी इसमें किसी से पीछे नहीं हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु और करीना कपूर खान का नाम सबसे आगे है।

Shilpa Kangana- India TV Hindi
Shilpa Kangana

नई दिल्ली: पूरी दुनियाभर में आज के दिन यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर पूरी दुनिया के लोग योग से होने वाले फायदों के बारें में भी जानकारी देते हैं। वहीं हस्तियां भी इसमें किसी से पीछे नहीं हैं। फिल्मी सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके लिए वह घंटों जिम में भी पसीना बहाते दिखते हैं। लेकिन इन्हीं में से कुछ हस्तियां ऐसी भी हैं, जो अपनी फिटनेस और खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए योग का सराहा लेती हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा, बिपाशा बसु और करीना कपूर खान का नाम सबसे आगे है। चौथे योग दिवस के मौके पर फिल्मी हस्तियों ने भी खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

कंगना रनौत ने भी अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर योग करते हुए अपना एक वीडियो पोस्टर किया है। बता दें कि इन दिनों वह लंदन में अपनी आगामी फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उन्होंने अपनी शूटिंग शेड्यूल से समय निकालकर एक पार्क में योग किया है।

शिल्पा की बात करें तो उन्हें अगर योग गुरू कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। 43 साल की उम्र में भी शिल्पा फिटनेस के मामले में सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। वह बाबा रामदेव के साथ योग परफॉर्म कर चुकी हैं। वैसे तो अक्सर वह अपने इंस्टाग्राम पर योग और एक्सरसाइज करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती ही रहती हैं। अब ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर वह कहां किसी से पीछे रहने वाली थीं।

इस खास अवसर पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह प्रणायाम करती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही शिल्पा ने फैंस को इससे होने वाले फायदे भी बताए हैं। बता दें कि इस भारतीय विज्ञान ने दुनियाभर में मौजूद लोगों को प्रभावित किया है।

अभिनेत्री नीतू चंद्रा का योग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि यह कुछ वक्त पहले का है।

अदा शर्मा का भी योग करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अपने जिम के अंदर योग करती हुई दिख रही हैं। लेकिन उनका भी यह वीडियो कुछ समय पहले का है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन