लखनऊ: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान के फिल्म निर्माता पति शिरीष कुंदर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिरीष पर ये एफआईआर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दर्ज की गई है।
शिरीष कुंदर ने अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ की तुलना गुंडे से की थी। सोशल मीडिया पर जमकर इसका विरोध हुआ जिसके बाद शिरीष ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
शिरीष ने ट्विटर पर लिखा था, ‘’ऐसी उम्मीद करना कि एक गुंडे को शासक बनाने से वह दंगे करना बंद कर देगा कुछ ऐसा ही है जैसे यह उम्मीद करना की एक बलात्कारी को रेप करने की आजादी मिलने के बाद वह बलात्कार करना बंद कर देगा।‘’
एक और ट्वीट में शिरीष ने लिखा, यह लॉजिक लगाना की गुंडा सीएम बनकर अच्छा बर्ताव करेगा तो दाऊद इब्राहिम भी सीबीआई डायरेक्टर हो सकता है और विजय माल्या आरबीआई गवर्नर।‘’

शिरीष के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। जिसके बाद शिरीष ने ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन लखनऊ के हजरतगंज में शिरीष के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।