Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में इरफान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बनें मां के अंतिम संस्कार का हिस्सा

लॉकडाउन में इरफान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बनें मां के अंतिम संस्कार का हिस्सा

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Apr 26, 2020 05:50 pm IST, Updated : Apr 26, 2020 05:50 pm IST

बॉलीवुड एक्टर इरफान की मां का सईदा बेगम का जयपुर में शनिवार को निधन हो गया था। मां के अंतिम संस्कार में इरफान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

irrfan- India TV Hindi
इरफान

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन में जो व्यक्ति जहां है वहीं फंस गया है। बॉलीवुड एक्टर इरफान की मां सईदा बेगम का शनिवार को सुबह निधन हो गया था। मगर लॉकडाउन के चलते वह मां के अंतिंम संस्कार के लिए जयपुर भी नहीं जा सकते थे। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक इरफान मां के अंतिम संस्कार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए हैं। शनिवार की शाम को अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के कुछ सदस्य ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो पाए।

इरफान की मां सईदा बेगम लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनकी उम्र 85 साल थी और वह जयपुर के बेनिवाल कांता कृष्णा कॉलोनी में रहती थीं। वह नवाबों के परिवार ताल्लुक  रखती थीं। मां के अंतिम समय में इरफान के दोनों भाई मां के साथ थे।

आपको बता दें 2018 में इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित हो गए थे। इस बीमारी के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने अपने फैन्स को इस बारे में जानकारी दी और इलाज के लिए लंदन चले गए थे। इरफान इलाज करवाने के बाद भारत वापिस आ चुके हैं।

इलाज के बाद इरफान फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में इरफान के साथ राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। कोरोना वायरस के चलते थिएटर बंद कर दिए गए थे जिसकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब फिल्म को डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement