Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इरफान खान ने 2 महीने बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, फैंस को दिया इमोशनल संदेश

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इरफान खान ने 2 महीने बाद सोशल मीडिया पर की वापसी, फैंस को दिया इमोशनल संदेश

Written by: India TV Entertainment Desk Published : May 17, 2018 10:54 am IST, Updated : May 17, 2018 10:54 am IST

इरफान खान और उनका परिवार पिछले कुछ समय से बुरे दौर से गुजर रहा है। दरअसल इरफान ने कुछ वक्त पहले ही फैंस के साथ इस जानकारी को शेयर किया था कि वह दुर्लभ बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। बता दें कि पिछली बार 16 मार्च को उन्होंने अपने फैंस से सोशल मीडिया पर बात की थी।

irrfan khan- India TV Hindi
irrfan khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और उनका परिवार पिछले कुछ समय से बुरे दौर से गुजर रहा है। दरअसल इरफान ने कुछ वक्त पहले ही फैंस के साथ इस जानकारी को शेयर किया था कि वह दुर्लभ बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं। बता दें कि पिछली बार 16 मार्च को उन्होंने अपने फैंस से सोशल मीडिया पर बात की थी। अब पूरे 2 महीने के बाद इरफान एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लौट आए हैं। अब वापस आते ही उन्होंने अपने फैंस को एक इमोशनल संदेश भी दे डाला है। दरअसल इरफान ने अपनी आगामी फिल्म 'कारवां' का एक पोस्टर ट्वीट किया है।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "शुरुआत में मासूमियत होती है, जिसे अनुभव कभी हासिल नहीं सकता। 'कारवां से जुड़ने के लिए दलकीर सलमान और मिथिला पालकर को शुभकामनाएं।" इसके बाद इरफान ने आगे लिखा, "दो कारवां हैं.. एक मेरा और एक फिल्म!!" इसके बाद दलकीर सलमान ने इरफान के इस ट्वीट का खूबसूरत  जवाब भी दिया।

उन्होंने लिखा, "आपका बहुत धन्यवाद सर! मेरी इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती थी। हमेशा आपके जल्द ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" गौरतलब है कि मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता दलकीर सलमान आगामी फिल्म 'कारवां' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। वहीं मिथिला को इससे पहले वेब सीरीज में देखा जा चुका है।

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement