1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘मदारी’ के लिए हॉलीवुड चलन का इस्तेमाल कर रहे हैं इरफान

‘मदारी’ के लिए हॉलीवुड चलन का इस्तेमाल कर रहे हैं इरफान

 Published : Jul 17, 2016 08:06 am IST,  Updated : Jul 17, 2016 08:07 am IST

इरफान खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म मदारी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'मदारी' की रिलीज से पहले टीम को भारत के तमाम वितरकों के साथ एक विशेष बैठक के आयोजन की योजना बनाने के लिए कहा है।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता इरफान खान पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी फिल्म मदारी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'मदारी' की रिलीज से पहले टीम को भारत के तमाम वितरकों के साथ एक विशेष बैठक के आयोजन की योजना बनाने के लिए कहा है। इसके लिए टीम ने इस बैठक के लिए देश भर के वितरकों को निमंत्रण भेजा है।

इसे भी पढ़े:-

इस प्रकार की बैठक का चलन हॉलीवुड में है, जहां वितरकों और फिल्म के अभिनेताओं के साथ बातचीत के लिए एक बैठक का आयोजन होता है 'मदारी' फिल्म की सह-निर्माता दीपशिखा देशमुख ने इस बैठक का आयोजन किया है और इसके लिए सभी वितरकों को निमंत्रण भी भेजा है।

इस बारे में इरफान ने कहा, "एक अभिनेता के तौर पर मेरा काम फिल्म की शूटिंग के बाद खत्म हो जाता है, लेकिन 'मदारी' के लिए अभी काम पूरा नहीं हुआ है। मैं सच में इस बार इस फिल्म को प्रदर्शित करने वाले वितरकों से मिलना चाहता हूं और उनके विचार सुनना चाहता हूं।"

इरफान ने कहा कि यह हालांकि, हॉलीवुड में होता है और उन्हें लगा कि यहां इसकी शुरुआत के लिए यह एक अच्छा विचार हैं। फिल्म जगत के एक अन्य महत्वपूर्ण हिस्से से मिलना काफी अच्छा रहेगा।

'मदारी' की कहानी इरफान के चरित्र के आसपास घूमती है, जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए गृह मंत्री के बेटे का अपहरण कर लेता है और जिमी शेरगिल के नेतृत्व में अधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म 'मदारी' 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन