मुंबई: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में एक कहे जाने वाले इरफान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इरफान ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को हमेशा लुभाया है। लेकिन अब इरफान खान ने कहा कि वह आने वाले वर्षो में किसी फिल्म में गाना चाहेंगे। टेलीविजन रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा' में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे अभिनेता प्रतियोगियों से इतना अधिक प्रेरित हुए कि उन्होंने खुद भी गाने की इच्छा जाहिर कर दी।
इसे भी पढ़े:-
- VIDEO: इरफान खान पहुंचे पटना, लालू ने बजाया डमरू
- इरफान चाहते हैं पंचम दा पर बने बायोपिक
- लालू प्रसाद यादव का इंटरव्यू लेंगे ‘मदारी’ इरफान खान
इरफान ने कहा, "शो 'सा रे गा मा पा' के सभी प्रतिभागी बेहतरीन हैं और उनमें महान प्रतिभा है। उन्हें देखने के बाद मैं भी गाने के लिए प्रेरित हुआ हूं और निश्चित रूप से आने वाले वर्षो में गाऊंगा।" इरफान ईद संबंधी विशेष एपिसोड में दिखाई देंगे। इसकी मेजबानी जय भानुशाली कर रहे हैं। इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल जीटीवी पर शनिवार को होगा।
टॉम हैंक्स के साथ अपनी आगामी फिल्म 'इन्फर्नो' की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता ने कहा कि वह ऐसी आसाधारण प्रतिभा से मिलकर खुद को सम्मानित और भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैंने सभी प्रस्तुतियों का बहुत आनंद लिया और कहना चाहूंगा कि वे सभी अलग तरह के प्रतिभाशाली हैं, जो आगे तक जाएंगे।"
इरफान हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पटना भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की भी। साथ उन्होंने उनसे कई सवाल भी किए थे। लालू ने भी इरफान की काफी तारीफ की।