1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: इरफान खान पहुंचे पटना, लालू ने बजाया डमरू

VIDEO: इरफान खान पहुंचे पटना, लालू ने बजाया डमरू

 Published : Jul 07, 2016 10:52 pm IST,  Updated : Jul 07, 2016 10:53 pm IST

इरफान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मरादी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार इरफान गुरुवार को पटना पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

पटना: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मरादी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार इरफान गुरुवार को पटना पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस क्रम में लालू ने अभिनेता इरफान के हाथ से 'मदारी' का डमरू लेकर खुद बजाया। फिल्म 'मदारी' के प्रमोशन को लेकर पटना पहुंचे इरफान शाम लालू प्रसाद के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई। इस दौरान इरफान ने लालू यादव से कई सवाल भी किए।

इसे भी पढ़े:-

फिल्म अभिनेता इरफान खान के साथ हुई बातचीत के विषय में लालू ने पत्रकारों से कहा कि वे अपने जीवन पर बनने वाले फिल्म का कलाकार खुद होंगे। अपने अंदाज में लालू ने कहा, "हमसे बड़ा कलाकार कौन होगा? लेकिन आप लोग हीरोइन का नाम मत पूछना?" इरफान ने लालू प्रसाद से पूछा था कि आपके जीवन पर यदि फिल्म बनेगी तो किसे हीरो बनाना पसंद करेंगे?

लालू ने कहा, "मेरे घर का गेट हमेशा खुला रहता है। मुझे जैसे जानकारी मिली कि इरफान खान मिलना चाहते हैं। पता चला कि यह बड़े कलाकार हैं, इनका फोटो अमिताभ बच्चन के साथ भी देखा। अनुमति देने में मैंने देरी नहीं की।" उन्होंने इरफान खान को देश का बड़ा कलाकार बताते हुए कहा कि यह अच्छी फिल्म बनाते हैं। हम लोग भी इनकी फिल्म देखते हैं।

इधर, इरफान ने इस मौके पर डमरू बजाते हुए कहा कि यह मदारी डमरू है। लालू प्रसाद ने भी डमरू बजाकर उन्हें संतुष्ट किया है। इरफान की फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होने वाली है। उन्होंने बताया कि फिल्म में एक व्यक्ति के जमूरा से मदारी बनने की कहानी दिखाई गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन