1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब अमिताभ बच्चन से नहीं टकराएंगे इरफान खान

अब अमिताभ बच्चन से नहीं टकराएंगे इरफान खान

 Published : May 28, 2016 05:43 pm IST,  Updated : May 28, 2016 05:43 pm IST

इरफान खान और अमिताभ बच्चन दोनों ही अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ही फिल्म 'पीकू' में एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

मुंबई: इरफान खान और अमिताभ बच्चन दोनों ही अपनी आगामी फिल्मों को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ही फिल्म 'पीकू' में एक दूसरे के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन अब दोनों बॉक्सऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर देने की पूरी तैयारी में थे। दरअसल पिछले दिनों खबर आई थी कि इरफान की फिल्म 'मदारी' और अमिताभ बच्चन की 'टीई3एन' 10 जून को सिनेमाघरों में एक दूसरे से टकराएगी। लेकिन अब खबर आई है कि इरफान की फिल्म 'मदारी' की रिलीज की तारीख बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। इससे इरफान और बिग बी की फिल्मों की बॉक्स-ऑफिस पर होने वाली टक्कर टल गई है।

इसे भी पढ़े:- इरफान खान ने क्यों कहा कि वह बनना चाहते हैं कंगना की हीरोइन

कंगना के बारे में यह क्या गए इरफान खान

देखिए उस 'मदारी' का ट्रेलर, जिसके लिए इरफान बन गए प्रोड्यूसर

पिता और बेटे के रिश्ते को दर्शाती फिल्म 'मदारी' निशिकांत कामत द्वारा निर्देशित है। इसमें जिमी शेरगिल भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। निशिकांत ने बताया, "इस फिल्म के निर्देशक के रूप में, मैं फिल्म के विषय के साथ पूरा न्याय करना चाहता था। रिलीज की तारीख टालने के निर्माता के फैसले पर मुझे यकीन है।" इरफान भी फिल्म निर्माता के इस कदम से सहमत हैं।

इस फिल्म के साथ निर्माता बने इरफान ने कहा, "मैं निर्माताओं द्वारा 'मदारी' की रिलीज की तारीख बदलने से सहमत हूं।" फिल्म का ट्रेलर 10 दिन पहले रिलीज हुआ, जिसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। इससे पहले फिल्म 'टीई3एन' के रिलीज की तारीख तय कर दी गई थी। इसमें अमिताभ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन