1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपनी मां सुतापा से मांगी माफी, जानिए क्यों?

इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपनी मां सुतापा से मांगी माफी, जानिए क्यों?

 Published : May 16, 2021 02:22 pm IST,  Updated : May 16, 2021 02:22 pm IST

इरफान के बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने पिता को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी मां सुतापा के लिए इमोशनल नोट लिखा है।

irrfan khan son babil apologies to mother sutapa shares emotional post- India TV Hindi
इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपनी मां सुतापा से मांगी माफी, जानिए क्यों?  Image Source : INSTAGRAM: BABIL.I.K

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को गुजरे एक साल से बीत चुके हैं, लेकिन उनका परिवार और फैंस उन्हें अक्सर याद करते हैं। इरफान के बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने पिता को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी मां सुतापा के लिए इमोशनल नोट लिखा है और उनसे माफी भी मांगी है।

बाबिल ने अपनी मां की एक फोटो साझा की है और कैप्शन में लिखा है- 'आप हमेशा मेरे लिए हो। मैं बहुत मनमौजी हूं, मुझे पतछावा भी है, लेकिन फिर भी आप मेरे साथ हमेशा खड़ी रहती हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। परेशानियों के लिए मुझे माफ कर दो। मैं हमेशा आपका ख्याल रखूंगा।' 

इरफान खान को याद कर भावुक हुए फैंस, बोले- 'अपनी आंखों से ही हजारों शब्द कह देते थे...'

बता दें कि बाबिल अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित क्वाला के साथ अपने अभिनय की शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अपना पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस फिल्म में बुलबुल अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी हैं।

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन