1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान को याद कर भावुक हुए फैंस, बोले- 'अपनी आंखों से ही हजारों शब्द कह देते थे...'

इरफान खान को याद कर भावुक हुए फैंस, बोले- 'अपनी आंखों से ही हजारों शब्द कह देते थे...'

 Published : Apr 29, 2021 09:39 am IST,  Updated : Apr 29, 2021 09:39 am IST

इरफान खान ने पिछले साल 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी डेथ एनिवर्सिरी पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।

irrfan khan death anniversary - India TV Hindi
इरफान खान को याद कर भावुक हुए फैंस, बोले- 'अपनी आंखों से ही हजारों शब्द कह देते थे...'   Image Source : TWITTER: @PURVIKA_12

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक , अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता इरफान खान की आज डेथ एनिवर्सिरी है। पिछले साल 29 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि वो अपनी आंखों से हजारों शब्द कह देते थे तो किसी ने बोला कि वो हमेशा दिल में रहेंगे। 

बता दें कि न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो साल की लड़ाई के बाद पिछले साल अप्रैल में इरफान की मौत हो गई। उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर होमी अदजानिया की 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था।

Irrfan Khan Death Anniversary: बाबिल ने शेयर की इरफान खान की अनदेखी तस्वीर, यूं किया अपने पिता को याद

एक यूजर ने इरफान खान को याद करते हुए ट्वीट किया है- 'एक साल बीत गए, लेकिन हम आपको आज भी याद करते हैं सर।'

एक फैन ने ट्वीट किया कि आज भी यकीन नहीं होता कि वो चले गए हैं। 

यहां देखिए इरफान खान के फैंस के ट्वीट:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन