1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Irrfan Khan Death Anniversary: टेबल की मरम्मत करते हुए इरफान खान की फोटो शेयर कर बेटे ने कहा- आपकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता...

Irrfan Khan Death Anniversary: टेबल की मरम्मत करते हुए इरफान खान की फोटो शेयर कर बेटे ने कहा- आपकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता...

 Published : Apr 29, 2021 09:02 am IST,  Updated : Apr 29, 2021 09:02 am IST

इस तस्वीर में इरफान खान घर में टेबल की मरम्मत करते दिखाई दे रहे हैं। बाबिल ने इस फोटो को शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Irrfan Khan Death Anniversary babil khan - India TV Hindi
Irrfan Khan Death Anniversary: बाबिल ने शेयर की इरफान खान की अनदेखी तस्वीर, यूं किया अपने पिता को याद Image Source : INSTAGRAM: IRRFAN KHAN

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान की आज पहली डेथ एनिवर्सिरी है। पिछले साल आज ही के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके बेटे बाबिल खान ने सोशल मीडिया पर उनकी अनदेखी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें याद किया है। इस फोटो के साथ बाबिल ने इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा है कि कोई भी उनके बाबा की जगह कभी नहीं ले पाएगा। 

इस तस्वीर में इरफान खान घर में टेबल की मरम्मत करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बाबिल ने इमोशनल पोस्ट लिखा- 'कीमो (कीमोथेरेपी) आपको अंदर से जलाता है, इसलिए सरल चीजों में आनंद खोजना, जैसे - अपने खुद के जर्नल्स को लिखने के लिए खुद टेबल बनाना। इसमें एक पवित्रता है, जिसे मैं अभी तक खोज नहीं पाया हूं। ये एक विरासत है, जो मेरे बाबा द्वारा पहले ही संपन्न हो चुकी है। एक पूर्ण विराम। उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। कभी कोई नहीं कर पाएगा।'

Oscar 2021: 93वें ऑस्कर अवॉर्ड में इरफान खान और भानु अथैया को किया गया याद

बाबिल आगे लिखते हैं- 'सबसे अच्छा दोस्त, साथी, भाई, पिता, मेरे पास कभी था और हमेशा रहेगा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मैं आपको याद करता हूं, शाहजहां-मुमताज जैसे स्टफ से भी ज्यादा।'

इससे पहले बाबिल ने अपने पिता के हाथ का लिखा एक नोट भी शेयर किया। इसमें दिवंगत अभिनेता ने 25 जून 2018 में लंदन में बिताए अपने पलों का जिक्र किया है। आपको बता दें कि ये वो समय था, जब लंदन में इरफान का इलाज चल रहा था। उन्होंने लिखा था- 'लंदन में 25 जून 2018 को जीवन की सबसे अमेजिंग अवधि। अपने आंतरिक तंत्र का अहसास होने की अवधि और जादू का अनुभव, जो मन के दूसरी तरफ है। संवेदनाओं की दुनिया और स्पष्ट निर्भार दिमाग।'

बता दें कि न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो साल की लड़ाई के बाद पिछले साल अप्रैल में इरफान की मौत हो गई। उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर होमी अदजानिया की 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन