1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोनी स्क्रूवाला के संग काम करेंगे इरफान

रोनी स्क्रूवाला के संग काम करेंगे इरफान

 Written By: Agency
 Published : Aug 02, 2017 03:36 pm IST,  Updated : Aug 02, 2017 03:36 pm IST

आरएसवीपी बैनर की नई परियोजना के लिए अभिनेता इरफान खान निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। इरफान ने कहा कि वह स्क्रूवाला के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं।

irrfan khan- India TV Hindi
irrfan khan Image Source : PTI

मुंबई: आरएसवीपी बैनर की नई परियोजना के लिए अभिनेता इरफान खान निर्माता रोनी स्क्रूवाला के साथ हाथ मिलाने जा रहे हैं। इरफान ने कहा कि वह स्क्रूवाला के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं।

इरफान ने अपने बयान में कहा, "मैं रोनी स्क्रूवाला के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। यह मेरे निभाने के लिए मजेदार किरदार है और इसका हिस्सा बनने के लिए दिलचस्प परियोजना भी है।"

आकर्ष खुराना के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म जीवन के विभिन्न पड़ाव से जुड़े तीन किरदारों की कहानी हैं।

इरफान फिल्म में रूढ़िवादी लेकिन उर्दू शायरी पसंद करने वाले शख्स के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त के अंत में शुरू होने की संभावना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन