1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के छोटे बेटे अयान ने शेयर की पिता के साथ बचपन की तस्वीर

इरफान खान के छोटे बेटे अयान ने शेयर की पिता के साथ बचपन की तस्वीर

 Published : May 02, 2020 12:27 pm IST,  Updated : May 02, 2020 12:31 pm IST

इरफान खान के छोटे बेटे अयान ने पिता के साथ पुरानी फोटो शेयर की है। फोटो में इरफान स्कूटर चलाते नजर आ रहे हैं।

Irrfan Khan & son Ayaan Photo- India TV Hindi
अयान खान ने शेयर की पिता के साथ पुरानी तस्वीर Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के निधन से उनके फैन्स शोक में हैं। इरफान खान का 29 अप्रैल को निधन हो गया था। इरफान की पत्नी सुतापा, दोनों बेटे बाबिल और अयान पिता की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इरफान के छोटे बेटे अयान ने पिता के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में इरफान बाइक चलाते नजर आ रहे हैं और अयान आगे बैठे हुए हैं।

अयान खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हम जिस मांस में इस पृथ्वी पर घूमते हैं वह एक आशीर्वाद है, वादा नहीं। दूसरी फोटो में अयान पिता के साथ लंदन की गलियों में चलते नजर आ रहे हैं। यह कुछ महीने पहले की तस्वीर लग रही है जब इरफान इलाज कराने के लिए लंदन गए थे।

इरफान के बड़े बेटे बाबिल ने भी पिता की गोलगप्पे खाते हुए वीडियो शेयर की थी। बाबिल ने वीडियो के कैप्शन में बताया है कि वो लंबे समय से डाइट पर थे और जैसे ही शूटिंग खत्म हुई, उन्होंने पानीपुरी खाया। वो बड़े ही आनंद से उसके स्वाद का लुत्फ उठा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस फिर से उन्हें याद कर रहे हैं।

शुक्रवार को इरफान की पत्नी सुतापा ने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था। मैं इसे फैमिली स्टेटमेंट कैसे लिख सकती हूं जब पूरी दुनिया इसे अपने पर्सनल नुकसान समझ रही है। मैं कैसे अकेले महसूस कर सकती हूं जब पूरी दुनिया इस पल मेरे साथ खड़ी है। मैं सभी को बताना चाहती हूं कि यह नुकसान नहीं है हमने कुछ हासिल किया है। जो उन्होंने सिखाया है उसे अपनाने का समय आ गया है। फिर भी मैं उन चीजों को भरने की कोशिश करना चाहती हूं जो लोग पहले से ही नहीं जानते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन