ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट, राजनीति, बिजनेस वर्ल्ड से कई लोगों ने शिरकत की थी। इसी शादी में कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और एक्टर सैफ अली खान की मुलाकात हुई। स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सैफ अली खान के साथ सेल्फी शेयर की और बताया कि 23 साल पहले सैफ ने उन्हें क्या सलाह दी थी। शादी में सैफ और स्मृति ऑफ वाइट कलर के आउटफिट में नजर आए।
Related Stories
ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को उनके घर एंटीलिया में आनंद पीरामल के साथ हुई। शादी में शाहरुख खान, गौरी खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान, किरण राव, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, करण जौहर, सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह समेत कई सिलेब्रिटीज नजर आए थे।
सैफ के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज फिल्म 'बाजार' थी, जिसमें उनके साथ राधिका आप्टे, चित्रांगदा सिंह और विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा था।
सैफ फिलहाल 'सेक्रेड गेम्स 2' की शूटिंग कर रहे हैं। सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन को बहुत वाहवाही मिली है।
सैफ-करीना के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को दो साल के हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफ और करीना, तैमूर का दूसरा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए साउथ अफ्रीका जाने वाले हैं।
Also Read:
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने सिख रीति-रिवाज से भी रचाई शादी, देखें Inside Photos और Videos
आलिया भट्ट से ट्विटर यूजर ने पूछा- 'क्या आपको आलिया कपूर कह सकते हैं', पढ़ें एक्ट्रेस का जवाब
अनुपम खेर के बाद CID मेकर ब्रिजेंद्र पाल सिंह को बनाया गया FTII का चेयरमैन