1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B’day: ईशा कोपिकर जीत चुकी हैं टायकोंडो में ब्लैक बेल्ट, जानिए कुछ दिलचस्प बातें

Happy B’day: ईशा कोपिकर जीत चुकी हैं टायकोंडो में ब्लैक बेल्ट, जानिए कुछ दिलचस्प बातें

 Published : Sep 19, 2017 10:29 am IST,  Updated : Sep 19, 2017 10:54 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोपिकर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म एक कोंकणी परिवार में 19 सितंबर 1976 को मुंबई के माहिम में हुआ था। ईशा ने साइंस साइट से ग्रेजुएशन किया था।

Isha Koppikar- India TV Hindi
Isha Koppikar

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने आज फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूरियां बना ली है। इन दिनों उनका ज्यादा से ज्यादा ध्यान अपने परिवार की ओर है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी हुआ करता था जब ईशा के चाहने वाले उनकी एक झलक के दीवाने रहते थे। ईशा का जन्म एक कोंकणी परिवार में 19 सितंबर 1976 को मुंबई के माहिम में हुआ था। आज वह अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें 'खल्लास गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। ईशा ने साइंस साइट से ग्रेजुएशन किया था। लेकिन उनकी दिलचस्पी हमेशा से ही मॉडलिंग की ओर थी। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम ईशा से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। (PICS: इस अभिनेत्री ने खुलेआम कर दिया ब्वॉयफ्रेंड को KISS)

Isha Koppikar
Isha Koppikar

1. ईशा कोपिकर ने अपने कॉलेज के दिनों में एक फोटोशूट करवाया था, जिसके आधार पर उन्हें कई ब्रांड के विज्ञापनों में काम करने के प्रस्ताव मिलने लगे। हालांकि उन्होंने वर्ष 1995 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इसमें वह मिस टैलेंट क्राउन के लिए चुनी गईं। इसी के बाद से अभिनय जगत में उनके शुरुआत की चर्चाएं होने लगीं।

Isha Koppikar
Isha Koppikar

2. शुरुआत में ईशा को एक हिन्दी फिल्म के लिए साइन भी किया गया। लेकिन उनकी यह फिल्म डिब्बा बंद हो गई। इसके बाद उन्होंने 1998 में तेलुगु फ़िल्म 'चंद्रलेखा' से अपने अभिनय की शुरुआत की। बस फिर क्या था, ईशा ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्हें कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मराठी भाषाओं की फिल्मों में काम करने के अवसर मिलते गए

Isha Koppikar
Isha Koppikar

3. ईशा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ऋतिक रोशन और करिश्मा कपूर की फिल्म 'फिजा' से की थी। इसके बाद उन्हें 'दिल का रिश्ता', 'कंपनी', 'एक विवाह ऐसा भी' और 'आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया' जैसे कई फिल्मों का हिस्सा बनते हुए देखा गया।

Isha Koppikar
Isha Koppikar

4. ईशा के बारे शायद कम ही लोग इस बात को जानते होंगे वह टायकोंडो में ब्लैक बेल्ट हैं। कई बार वह अपने टैलेंट को पेश भी कर चुकी हैं। बता दें कि वह न्यूमरोलॉजी में भी काफी भरोसा करती हैं।

Isha Koppikar
Isha Koppikar

5. ईशा 2009 में एक  होटल व्यवसायी टिम्मी नारंग के साथ शादी के बंधन में बंध गई। बता दें कि इन दोनों की मुलाकात अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ही करवाई थी। आज ईशा अपने परिवार में बेहद खुश हैं। उनकी एक 3 साल की बेटी रायना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन