1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशान खट्टर पसंद है फ्रीस्टाइल शैली में डांस करना

ईशान खट्टर पसंद है फ्रीस्टाइल शैली में डांस करना

 Published : Sep 16, 2020 06:37 pm IST,  Updated : Sep 16, 2020 06:37 pm IST

खाली पीली की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। यह फिल्म जी प्लेक्स पर रिलीज होगी।

ईशान खट्टर पसंद है फ्रीस्टाइल शैली में डांस करना- India TV Hindi
ईशान खट्टर पसंद है फ्रीस्टाइल शैली में डांस करना Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कोरियोग्राफर राजित देव का कहना है कि अभिनेता ईशान खट्टर के साथ काम करना बहुत आसान है, जिन्हें फ्रीस्टाइल डांस करना बहुत भाता है। राजित ने ईशान की आने वाली फिल्म 'खाली पीली' से नए गीत 'तहस नहस' को कोरियोग्राफ किया है।

ईशान के साथ काम करने के अपने अनुभव पर राजित कहते हैं, "वह एक गजब के डांसर हैं। वह इस क्षेत्र में वह प्रशिक्षित हैं और उन्हें हिप-हॉप से खास लगाव है। जिस भी गाने को वह सुनते हैं, उस पर उन्हें फ्रीस्टाइल शैली में डांस करना काफी अच्छा लगता है, तो कुल मिलाकर उनके साथ जुड़ना और उन्हें कोरियोग्राफ करना मेरे लिए काफी आसान रहा। मुझे याद है कि एफ्रो म्यूजिक पर मैं और ईशान दोनों ही झूमते थे। डांस के स्टेप्स पर काम करने से पहले यह हमारा वार्मअप हुआ करता था।"

खाली पीली की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। यह फिल्म जी प्लेक्स पर रिलीज होगी।

'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन करने वाले अली अब्बास जफर 'जी स्टूडियोज' के साथ मिलकर 'खाली पीली' का प्रोडक्शन देख रहे हैं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

'मौत से एक दिन पहले सुशांत ने अपने तीन पालतू डॉग्स की देखरेख के लिए भेजे थे रुपये'

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा: 'प्रार्थना करते रहें, यह असर करता है'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन