1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी मां को इस फिल्म में देख रो पड़े ईशान खट्टर, खुद बताई वजह

अपनी मां को इस फिल्म में देख रो पड़े ईशान खट्टर, खुद बताई वजह

 Published : Sep 19, 2020 09:52 pm IST,  Updated : Sep 19, 2020 09:52 pm IST

ईशान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां दिखाई दे रही हैं।

Ishaan Khatter Neelima Azeem- India TV Hindi
ईशान खट्टर ने एक वीडियो भी शेयर किया है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर ने अपनी मां नीलिमा अजीम को हालिया रिलीज फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में देखा तो वो रो पड़े। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी है। 

ईशान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैंने आज अपनी मां को  #Dollykittyaurwohchamaktesitare में देखा। मां आप हमेशा की तरह खूबसूरत हैं। मैं बयां नहीं कर सकता कि आपको सीन में देखकर मैंने कैसा महसूस किया।"

जानिए ईशान खट्टर-जान्हवी कपूर की 'खाली पीली' कब और कहां होगी रिलीज

'धड़क' एक्टर ने आगे लिखा, "मैं इसे देखकर बच्चों की तरह रोया। सीन में मां को देख मेरे आंसू बह निकले। फिल्म रिलीज के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं।"

'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' फिल्म को अलंकृता श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है और इसमें भूमि पेडनेकर और कोंकणा सेन शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। भूमि और कोंकणा ये दोनों अभिनेत्रियां फिल्म में आपस में दो बहनों का किरदार निभा रही हैं।

गौरतलब है कि नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर से शादी की थी। दोनों अभिनेता शाहिद कपूर के माता-पिता हैं। कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए। नीलिमा ने एक्टर राजेश खट्टर से शादी की और पंकज ने सुप्रिया पाठक का हाथ थामा। नीलिमा और राजेश ईशान के पैरेंट्स हैं। हालांकि, राजेश और नीलिमा भी अलग हो चुके हैं। 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन