1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशान ने ‘धड़क’ को कहा अपने ही अंदाज में अनूठी फिल्म

ईशान ने ‘धड़क’ को कहा अपने ही अंदाज में अनूठी फिल्म

 Published : Jun 28, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Jun 28, 2018 12:53 pm IST

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी फिल्म ‘धड़क’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा बनी हुई है। दोनों ही सितारे अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही जाह्नवी और ईशान फैंस के दिलों में एक खास जगह बना चुके हैं।

Ishaan Khatter - India TV Hindi
Ishaan Khatter

मुंबई: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अभिनय से सजी फिल्म ‘धड़क’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा बनी हुई है। दोनों ही सितारे अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। जहां एक ओर यह जाह्नवी की डेब्यू फिल्म है, तो वहीं दूसरी ओर ईशान इससे पहले ईरानी फिल्मकार माजिद मजिदी की फिल्म ‘बियॉन्ड ग क्लाउड्स’ में भी दिखाई दे चुके हैं। लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही जाह्नवी और ईशान फैंस के दिलों में एक खास जगह बना चुके हैं।

अपनी इस फिल्म को लेकर ईशान का कहना है कि उनकी यह फिल्म अपने तरीके अनूठी है। ईशान बुधवार को मुंबई में एक रेडियो स्टेशन पर फिल्म के गाने 'झिंगाट' के लॉन्च पर सहकलाकार जाह्न्वी कपूर के साथ मीडिया से मुखातिब हुए। यह पूछे जाने पर कि जब लोग उन्हें फ्यूचर स्टार के तौर पर देखते हैं तो उन्हें कैसा लगता है? इस पर उन्होंने कहा, "मैं फिल्म की रिलीज से पहले खुद को स्टार नहीं कहूंगा लेकिन अच्छा लगता है जब लोग फिल्म के प्रोमो को देखकर उसकी सराहना करते हैं।“

उन्होंने आगे कहा, “जब लोग सर्मथन देते हैं तो सिनेमाघरों में फिल्म देखने की उम्मीदें और अधिक बढ़ जाती है।" गौरतलब है कि यह फिल्म वर्ष 2016 की आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। 'धड़क' इसी साल 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन